भगोरिया मंच पर विजयवर्गीय को देख सिंघार का तंज- औकात दिखाने वाले भी यहां आए हैं, मंत्री बोले- राजनीतिक टिप्पणी नहीं करूंगा
आलीराजपुर के भगोरिया हाट में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आमने-सामने दिखे। मंच से आदिवासी मुद्दों पर सियासी बयानबाजी हुई और आयोजन राजनीतिक रंग में रंग गया।