January 01, 1970 - BY पत्रिका - झाबुआ
भगोरिया मेले में युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले ‘छपरियों’ पर बरसीं लाठियां
mp news: मध्यप्रदेश के झाबुआ में आदिवासी संस्कृति और लोक पर्व भगोरिया की मस्ती के बीच कुछ शरारती तत्वों द्वारा खलल डालने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। गुरुवार को पारा में आयोजित भव्य भगोरिया मेले के दौरान लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और हुड़दंग कर रहे ‘छपरियों’ को पुलिस ने बीच सडक़ पर ही ‘सबक’ सिखाया। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की आम जनता जमकर सराहना कर रही है।