support@parmaronline.in +917389155077
January 01, 1970 - BY पत्रिका - झाबुआ

स्टंटबाज ‘छपरी गैंग’ का निकाला जुलूस

झाबुआ. शहर की सडक़ों पर स्टंटबाजी और महिलाओं से छेडख़ानी करने वाले युवकों पर शुक्रवार को पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बने तथाकथित ‘छपरी गैंग’ के चार युवकों को पकडकऱ पुलिस ने सरेराह उनका जुलूस निकाला और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई। पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए सडक़ों पर खतरनाक स्टंट करते हैं। साथ ही राह चलती युवतियों और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर उन्हें परेशान करते हैं। इन युवकों ने अपनी बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा रखे थे, जिससे तेज आवाज के साथ शहर में उत्पात मचाया जाता था। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी आरसी भास्करे ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए चार युवकों को पकड़ लिया। इनमें आशीष पिता अमरसिंह परमार (19) निवासी डूंगरालालू, जितेंद्र सिंगाडिया (23) निवासी नल्दी छोटी, कमलेश सिंगाडिया (18) निवासी नल्दी छोटी और तोलू पिता कालू मेड़ा (19) निवासी डूमपाडा शामिल हैं।